MENU

एपेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज में आयोजित हुआ भावपूर्ण “प्रस्थानम्” विदाई समारोह



 16/May/26

तीसरे एमपीटी, 7वें बीपीटी और 20वें डिप्लोमा बैच के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Apex Hospital द्वारा संचालित एपेक्स फिजियोथेरेपी कॉलेज में तीसरे एमपीटी, 7वें बीपीटी और 20वें डिप्लोमा बैच के वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में भावनाओं, सम्मान और प्रेरणा से भरपूर विदाई समारोह प्रस्थानम्का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एपेक्स के चेयरमैन Prof. Dr. S.K. Singh के संरक्षण में किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Sankalp Jha उपस्थित रहे, जो अंतरराष्ट्रीय फिजियोलॉजिस्ट एवं स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन विशेषज्ञ तथा Banaras Hindu University में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. Shruti Priyanka, Dr. Megha Gupta, Rajeev Singh एवं Ashish Singh शामिल हुए।

कार्यक्रम में एपेक्स के निदेशक Dr. Swaroop Patel, Dr. Ankita Patel, न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ Dr. Ajay Singh Suraj, रिहैब यूनिट के Dr. Dibyendu Roy, Dr. Soumyashree, Dr. U.K. Singh, प्रधानाचार्य Prof. Puneet Jaiswal एवं कॉलेज फैकल्टी की उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुरानी यादों के साझा पलों और सम्मान समारोह ने माहौल को भावुक बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1962


सबरंग