MENU

Crimson World School के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6% तक अंक



 16/May/26

वाराणसी। Crimson World School के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ काशी का भी नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों एवं संकायों में उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचय दिया।

विद्यालय का इस वर्ष का बैच औसत 77.06 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तन्मय सिंह, मनस्वी गुप्ता, जाहन्वी कूपर एवं अनुष्का पाण्डेय ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसके अलावा प्रियांशु अग्रवाल, शिवांगी राय, अनुष्का जायसवाल, तनिषा श्रीवास्तव, प्रेरणा रानी, श्रेयांशी सिंह, अन्वी चौधरी, गार्गी राय, कृतिका जखमोला, माही शर्मा, मोहित दूबे और वैष्णवी सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की श्रेष्ठता सूची में अपना स्थान बनाया।

विद्यालय के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 16.66 रहा, जबकि 80 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 28.82 एवं 70 से 79 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 37.24 रहा।

इस शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के चेयरमैन Pradeep Bishnoi ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र ही विद्यालय की वास्तविक शक्ति हैं। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या Anjana Deva ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, निरंतर प्रयास और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1611


सबरंग