MENU

समागति कैंसर इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल एवं भू देवश्री चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित



 15/May/26

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

वाराणसी। समागति कैंसर इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल एवं भू देवश्री चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश शर्मा ने की, जबकि संचालन भू देवश्री चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता एवं आकांक्षा राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान कामाख्या पीठ के दिवाकर गुरु तथा वेंकटरामन घनपाटी ने वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।

मुख्य वक्ताओं के रूप में भू देवश्री चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा देवश्री शांडिल्य, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. अशोक सोनकर, डॉ. टी.पी. सिंह एवं डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओं, कैंसर जागरूकता और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम, माल्यार्पण, तिलक-चंदन एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंत में प्रकाश पवन राय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समागति कैंसर इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल, भू देवश्री चेरिटेबल ट्रस्ट, हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी कार्यक्रम, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, वाराणसी हेल्थ न्यूज़, Clown Times News, सामाजिक कार्यक्रम वाराणसी

“स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा के संकल्प के साथ वाराणसी में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह”


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3438


सबरंग