वाराणसी, 13 मई 2026। कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन के बाद कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में भी दि आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परचम लहराया है। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी—तीनों संकायों में छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित तैयारी और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
कामर्स टॉपर : वैभव बथवाल ने 98.4% के साथ बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर
वाणिज्य संकाय में वैभव बथवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस संकाय में 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 44 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 65 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में एक विद्यार्थी ने अकाउंटेंसी में 100 अंक, एक विद्यार्थी ने बिज़नेस स्टडीज़ में 100 अंक तथा सात विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी में 99 अंक प्राप्त किए।
विज्ञान टॉपर : दर्श सिंह ने 98.4% के साथ बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर
विज्ञान संकाय में दर्श सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस संकाय में 6 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 10 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 30 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
मानविकी में सर्वश्रेष्ठ: मान्यता सिंह ने 97.4% के साथ किया टॉप
मानविकी संकाय में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मान्यता सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस संकाय में 16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 42 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 72 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। राजनीति विज्ञान विषय में दो विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय चेयरमैन विनीत चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक योजना, नियमित परीक्षाएं, संदेह समाधान सत्र, पुनरावृत्ति कार्यक्रम और व्यक्तिगत मार्गदर्शन इस सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं।
विद्यालय की निदेशिका सुबीना चोपड़ा ने कहा कि सफलता अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता की निरंतर इच्छा का परिणाम होती है तथा विद्यार्थियों ने इसे सिद्ध किया है।परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्था विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, आत्मविश्वास, चरित्र और उपलब्धि की भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Aryan International School Varanasi Result 2026, District Topper Varanasi 12th, CBSE 12th Result News, Commerce Topper 98.4%, Science Topper 98.4%, Humanities Topper 97.4%, School Result News UP
#VaranasiNews #CBSE2026 #DistrictTopper #SchoolResult #EducationNews #Topper #ClownTimes #UPNews