MENU

बी.एन.एस. स्कूल कुरसातो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन



 14/May/26

वाराणसी। बी.एन.एस. स्कूल कुरसातो चौखण्डी रेलवे स्टेशन वाराणसी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय का बारहवीं का परीक्षा परिणाम 98.4 प्रतिशत रहा।

विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैष्णवी मोदनवाल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर तन्वी गुप्ता एवं सौम्या रहीं जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विषयवार प्रदर्शन में अंजली कुमारी ने अंग्रेजी में 94 अंक इतिहास में 91 अंक राजनीति शास्त्र में 96 अंक तथा समाजशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए। तनुश्री ने हिंदी में 94 अंक प्राप्त किए। तन्वी गुप्ता ने गणित में 92 अंक हासिल किए। चन्दन पटेल ने भौतिक विज्ञान में 88 अंक एवं रसायन विज्ञान में 87 अंक प्राप्त किए।

तन्वी जैन ने जीव विज्ञान में 96 अंक तथा हिंदुस्तानी संगीत गायन में 98 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। सौम्या ने शारीरिक शिक्षा में 96 अंक प्राप्त किए। सुहानी शुक्ला ने अर्थशास्त्र में 90 अंक व्यापारिक अध्ययन में 83 अंक लेखाशास्त्र में 62 अंक तथा हिंदुस्तानी संगीत वादन में 98 अंक प्राप्त किए।

सत्यम केशरी एवं अनुष्का सिंह ने चित्रकला में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अंश त्रिपाठी ने सूचना प्रौद्योगिकी में 96 अंक रागिनी पाल ने योग में 99 अंक तथा सजल सिंह ने भूगोल में 84 अंक प्राप्त कर विषयवार टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक श्री संदीप सिंह प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन पाण्डेय एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. महेश त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2364


सबरंग