MENU

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, बबुरी का 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान



 14/May/26

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिचय दिया।

विद्यालय की छात्रा पलक सिंह ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौरवी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मनोरमा यादव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आदित्य राज सिंह ने 93.20 प्रतिशत, अर्जुन ने 93.20 प्रतिशत, अपेक्षा कुमारी ने 92.20 प्रतिशत, जुही श्रीवास्तव ने 91.60 प्रतिशत एवं आर्यन सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके साथ ही छात्राओं में ग्रेसी ने 90.60 प्रतिशत, जागृति उपाध्याय ने 90.20 प्रतिशत, श्रेया ने 90.20 प्रतिशत, महिमा उपाध्याय ने 89.80 प्रतिशत तथा यशिका यादव ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। क्षेत्र के लोगों एवं शिक्षाविदों ने भी विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4700


सबरंग