MENU

लिटिल फ्लावर हाउस का इंटरमीडिएट परिणाम 95%, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन



 13/May/26

वाराणसी। लिटिल फ्लावर हाउस का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय का कुल परिणाम 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

परिणाम में संस्कृति पाण्डेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था सिंह और संजना यादव ने 95-95 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवानी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वर्गवार प्रदर्शन में विज्ञान वर्ग के 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत और मानविकी वर्ग में 35 प्रतिशत रहा।

विषयवार अधिकतम अंकों में म्यूजिक में 100, भौतिकी में 97, गणित में 98, रसायन में 98, जीव विज्ञान में 99, एकाउंट्स में 95, बिजनेस स्टडी में 98, इकोनॉमिक्स में 98, मनोविज्ञान में 96 तथा हिंदी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक नलिन गुलाटी, सहायक निदेशिका अदिति गुलाटी, प्रधानाचार्या इंदू गुलाटी एवं अमिता सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5235


सबरंग