MENU

डैलिम्स सनबीम स्कूल, रोहनियाँ का 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने लहराया परचम



 13/May/26

वाराणसी, 13 मई 2026 (बुधवार)।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित ऑल इंडिया सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 12वीं) का परिणाम घोषित होते ही डैलिम्स सनबीम स्कूल, रोहनियाँ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 339 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से सभी ने सफलता अर्जित की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर खुशी व्यक्त की।

Shaping Confident MINDS के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबामधोक ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए, जिसके कारण तकनीकी विलंब और समन्वय संबंधी चुनौतियाँ स्वाभाविक थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि परीक्षा जीवन का अंतिम सत्य नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है।

संस्थान की निदेशिका श्रीमती पूजा मधोक ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके धैर्य, अनुशासन और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सफलता का श्रेय छात्रों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक शैक्षणिक वातावरण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Dr. Amrit Lal Ishrat Memorial Sunbeam School & Hostel के शैक्षणिक परिवेश और अनुभवी शिक्षकों की भूमिका को भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया गया। संस्था के एडिशनल डायरेक्टर श्री बाहिर मधोक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों का योगदान भी सराहनीय है।

 

संस्था के डीन ऑफ एकेडमिक्स सुभोदीप डे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनके निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था की सभी शाखाओं-रासकटोरा, सिगरा एवं रोहनियाँ-के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2722


सबरंग