वाराणसी, 13 मई 2026। द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में सनबीम शिक्षण समूह ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूह के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सनबीम स्कूल लहरतारा की दीया जीवनानी (मानविकी वर्ग) ने 98.4% अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अतिरिक्त सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे (98.2%), सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे (97.4%), सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार (96.8%) तथा सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह (96.8%) ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।
इस वर्ष सनबीम समूह के कुल 1291 छात्र-छात्राएं सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से सभी ने सफलता प्राप्त की। भगवानपुर, वरुणा, लहरतारा, सनसिटी एवं सारनाथ शाखाओं में उपलब्धि का जश्न मनाया गया। विशेष रूप से छात्रावासों के विद्यार्थियों ने भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। परिणामों की घोषणा के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन की सूचना से सभी शाखाओं में हर्ष का वातावरण रहा।
संयुक्त सनबीम वर्ग टॉपर
मानविकी – दीया जीवनानी (सनबीम लहरतारा) – 98.4%
गणित वर्ग – इशिता सिंह (सनबीम भगवानपुर) – 96.6%
वाणिज्य वर्ग – अर्णव सिंह (सनबीम वरुणा) – 98%
जीव विज्ञान – मनस्वी मेहता (सनबीम भगवानपुर) – 97%
संयुक्त सनबीम विवरण
कुल छात्र-छात्राएं: 1291 | उत्तीर्ण प्रतिशत: 100% | 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 334
सनबीम लहरतारा
मानविकी: दीया जीवनानी 98.4, अवीशी चौबे 98.2, अभिश्री श्रीवास्तव 97.2, आरुष निगम 97.2
गणित वर्ग: अग्रिम उपाध्याय 92.4, सुजय अग्रवाल 90.8, अनुष्का सर्राफ 90.65
वाणिज्य वर्ग: सुभाक्षी मिश्रा 97, ध्रुव अग्रवाल 96.2, परी तुलस्यान 94.6
जीव विज्ञान: नितिन राज 95.8, स्वस्ति गुप्ता 95, अनन्या कश्यप 94.8
कुल छात्र: 243 | परिणाम: 100% | 100 अंक पाने वाले: 70
सनबीम भगवानपुर
वाणिज्य: काम्या सिंह 97.2%, सुजल कुशवाहा 96.8%, अनन्या शाह 96%
मानविकी: ऐश्वर्या खरे 97.4%, इशिका राय 96.6%, जयेन्द्र प्रताप 96.6%, निति अग्रवाल 96%
गणित वर्ग: इशिता सिंह 96.6%, जयंत प्रताप सिंह 96%, मीमांश देव मिश्रा 95%
जीव विज्ञान: मनस्वी मेहता 97%, गोपाल कृष्णा 96.8%, रचिता पांडा 96.6%
कुल छात्र: 425 | परिणाम: 100% | 100 अंक पाने वाले: 64
सनबीम सनसिटी
वाणिज्य: हर्ष किशोर 93.4%, अमन कुमार 93%, अंशिका रानी 91.6%
मानविकी: अर्पिता सिंह 96.6%, वैष्णवी तिवारी 96.2%, गोपिका मिश्रा 96%
जीव विज्ञान: क्षितिज कुमार 96.8%, करन राज 94.4%, सुप्रिया रानी 92.8%
गणित वर्ग: आर्यव सिंह 93.6%, ऋत्विक कुमार चौधरी 92.6%, समृद्धि गुप्ता 92.4%
कुल छात्र: 255 | परिणाम: 100% | 100 अंक पाने वाले: 46
सनबीम वरुणा
मानविकी: अग्रिमा चौबे 98.2%, अनन्या शुक्ला 96.8%, अनन्या तिवारी 96.6%
गणित वर्ग: आरुषि रघुवंशी 93.6, अभिषेक यादव 93, विक्रांत मौर्या 92.8
वाणिज्य: अर्णव सिंह 98%, अवि श्रीवास्तव 97.2%, अतीफा अरशद खान 95.6%, कात्या बरनवाल 95.6%, अनुष्का श्रीवास्तव 95.6%
जीव विज्ञान: अमित कुमार श्रीवास्तव 96.4%, अव्य जैन 96.2%, अंशुमान सिंह 94.2%
कुल छात्र: 289 | परिणाम: 100% | 100 अंक पाने वाले: 85
सनबीम सारनाथ
गणित वर्ग: काव्यांश सिंह 91%, कार्तिकेय मौर्या 87.8%, अदित सिंह 87.4%
जीव विज्ञान: अदिति सिंह 96.8%, शिखर कुमार 95.8%, अनुष्का सिंह 94.2%
मानविकी: मैत्री दुबे 96%, क्षिति किसलय ठाकुर 94.8%, सुहानी सिंह 87.8%
कुल छात्र: 79 | परिणाम: 100% | 100 अंक पाने वाले: 13
औसत प्रदर्शन
सनबीम भगवानपुर – 81.6% | लहरतारा – 79.86% | वरुणा – 80% | सारनाथ – 79.41% | सनसिटी – 75.46%
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन, सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीन एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन श्री आदित्य चौधरी, सीओओ श्री संदीप मुखर्जी, सीओओ आशीष राय के साथ ही श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या (प्रधानाचार्या- सनबीम भगवानपुर), श्रीमती परवीन कैसर (प्रधानाचार्या- सनबीम लहरतारा), डॉ. अनुपमा मिश्रा (प्रधानाचार्या- सनबीम वरुणा), श्रीमती अर्चना सिंह (प्रधानाचार्या- सनबीम सनसिटी) एवं श्रीमती तनुजा सिंह (प्रधानाचार्या- सनबीम सारनाथ) ने छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।