MENU

एपेक्सहॉस्पिटलएवं नर्सिंग कॉलेज में मनायागया अंतर्राष्ट्रीयनर्सेस दिवस



 12/May/26

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी एवं उसके द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी द्वारा चेयरमैन प्रो.डॉ.एस.के.सिंह की संरक्षता में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य—सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैंथीम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती श्यामलता जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती इंद्राणी श्रीवास्तव द्वारा निदेशिका डॉ अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो डॉ आर जोहन्सी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो डॉ गीता डी, नर्सिंग सुपरिन्टेंडेंट संगीता डेनियल की उपस्थित में दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नर्सों की भूमिका को रेखांकित करते हुए नर्सिंग सेवा में उनके समर्पण, करुणा एवं योगदान के महत्व को बताया और युवा नर्सिंग विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य एवं नर्सिंग सेवा और नर्सिंग शिक्षा क्षेत्र में फ्लोरेन्स नाइटइंगेल के योगदान पर लघु एक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन एपेक्स हॉस्पिटल की मेट्रन पूजा सिंह के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ को अपनेकर्तव्योंकोपूर्णनिष्ठाएवंसमर्पणभावसेकरनेहेतुसंकल्पित करते हुए केक काट कर किया गया।

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6876


सबरंग