लखनऊ। के लखनऊ मंडल ने हरौनी–जैतिपुर रेलखंड पर लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दिनांक 11 मई 2026 को गंगा ब्रिज संख्या-110 पर लिए गए 8 घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान यह कट कनेक्शन कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया गया।
इस कार्य के अंतर्गत लगभग 2.1 किलोमीटर लंबाई में डाउन लाइन का डायवर्जन किया गया, जिसमें दो रेल पुल भी शामिल हैं। दोनों सिरों पर कट कनेक्शन गतिविधि सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिससे नई ट्रैक व्यवस्था को चालू कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुल संख्या 39 एवं 40 करीब 100 वर्ष पुराने हो चुके थे और वर्ष 2013 से इन पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा लागू थी। के निर्देश पर इन पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण किया गया तथा उन पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है।
करीब 13 वर्षों से लंबित इस परियोजना के पूरा होने से अब इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति में वृद्धि संभव होगी और रेल संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा।
इससे पूर्व 9 मई 2026 को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके उपरांत 11 मई को प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक लिए गए मेगा ब्लॉक के दौरान कार्य पूर्ण कर नई लाइन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया।