MENU

सनबीम विमेंस कॉलेज में “कैंपस प्लेसमेंट कार्निवल 2026” का आयोजन



 12/May/26

वाराणसी। छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Sunbeam Women’s College में दिनांक 12 मई 2026, मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट कार्निवल 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज परिसर स्थित वरुणा कैंपस में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं निजी कंपनियों ने भाग लिया। प्रमुख कंपनियों में HDFC Bank, ICICI Bank, Tata Cancer सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत छात्रों के लिए रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव, जूनियर अकाउंटेंट, एजुकेशन काउंसलर जैसे आकर्षक पदों पर अवसर प्रदान किए गए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे, जिनके माध्यम से छात्रों ने अपनी योग्यता, संप्रेषण कौशल और व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस प्रकार के आयोजन छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की व्यावहारिक आवश्यकताओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सफल और आत्मनिर्भर करियर के लिए तैयार करना भी है।

कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी कंपनियों का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे छात्रों को अधिक से अधिक करियर अवसर प्राप्त हो सकें और वे आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।

कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार यह प्लेसमेंट ड्राइव अंतिम वर्ष के छात्रों, उत्तीर्ण छात्रों तथा बाहरी अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।

 

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7181


सबरंग