उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 फील्ड कर्मचारियों को उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
वाराणसी | क्लाउन टाइम्स। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) में फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन, विशेषकर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक नए मानचित्र आवेदन जमा कराने पर भी जोर दिया गया।
दिनांक 11 मई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के पांचों जोनों में तैनात फील्ड स्टाफ के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 08 कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित कर्मचारियों को यह सम्मान प्रवर्तन कार्यों में सक्रिय भूमिका, अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई, नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण तथा प्राधिकरण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण की योजनाओं को जमीन पर लागू करने में फील्ड स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कर्मचारियों की सक्रियता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से न केवल विभाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आम जनता का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होता है।
इस मौके पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और अपर सचिव गुडाकेश शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
VDA Varanasi, Varanasi Development Authority, VDA News, Poor People Relief VDA, Varanasi News, Field Staff Reward, Government Action Varanasi, Illegal Construction Action, VDA Officials News, Local News Varanasi