विभिन्न योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराये : रविन्द्र जायसवाल
वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अकथा क्षेत्र में त्वरित निधि, पूर्वांचल निधि व
डूडा निधि से स्वीकृत 3 सड़क नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ स्थानीय पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मंत्री ने अकथा चौराहे के पास स्थित वशिमठ उपवन से 100 मी० पूर्व जय सिंह के मकान से बद्री प्रसाद गुप्त के मकान तक सडक निर्माण दूरी 60 मी० लागत 10-02 लाख डूडा निधि, वार्ड नं० 30 उषा भवन श्रीनगर अकथा में 30 मि० लंबा कच्चा सड़क
पर इंटरलाकिंग का कार्य लागत 2.71 लाख पूर्वांचल निधि तथा 6.28 लाख की लागत से त्वरित निधि से अकथा वार्ड अंतर्गत श्रीनगर फेस-2 में कच्चे मार्ग
पर बने इंटरलाकिंग का कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्य जिन कार्यों को स्वीकृत किया गया है उन कार्यों को भी युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराकर शीघ्र लोकार्पित करावे। ताकि योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय लोगों को शीघ्र प्राप्त हो।