Banaras Hindu University। राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बरकछा स्थित नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल द्वारा “प्रतिज्ञा : पूज्य वीरों को नमन” विषय पर महाराणा प्रताप जयंती का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय इतिहास के महान वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, साहस व स्वाभिमान की भावना को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान Madan Mohan Malaviya, Maharana Pratap, Shivaji Maharaj और Guru Gobind Singh के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्षों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने “महाराणा प्रताप” विषय पर प्रभावशाली नाट्य मंचन कर वीरता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया। “दिवेर के युद्ध” पर आधारित प्रस्तुति ने मेवाड़ के पुनर्जागरण और संघर्ष गाथा को जीवंत रूप में दर्शाया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ऐतिहासिक वीर-वीरांगनाओं की मंचीय प्रस्तुति रही, जिसमें Rani Lakshmibai, Ahilyabai Holkar, Jijabai सहित अन्य महान विभूतियों के स्वरूप प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत “रोशनी” गीत की प्रस्तुति और ओजपूर्ण कविताओं ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और साहस के मूल्यों को अपनाने की “प्रतिज्ञा” ली तथा महान वीरों के आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।