MENU

संकल्प अन्न क्षेत्र में वितरित हुआ खिचड़ी प्रसाद, सेवा की परंपरा जारी



 09/May/26

वाराणसी। काशी की आध्यात्मिक एवं सेवाभावी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संकल्प संस्था द्वारा शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित संकल्प अन्न क्षेत्रमें खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीर, श्रमिक और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से उपस्थित लोगों को प्रसाद और शीतल जल प्रदान किया। सेवा का लाभ उठाने वालों ने संस्था के प्रयास की खुले दिल से सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जहां देर तक सेवा का क्रम चलता रहा। प्रसाद प्राप्त करने के लिए लोग सुबह से ही वहां एकत्रित हुए।

गौरतलब है कि संकल्प संस्था अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से यह सेवा अभियान संचालित कर रही है। इसके अलावा विभिन्न विशेष तिथियों और पर्वों पर भी संस्था द्वारा प्रसाद वितरण, फलाहार वितरण और जल सेवा जैसे लोकहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को लगातार प्रोत्साहित करते हैं।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा,

"सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता का सर्वोत्तम धर्म है। हमारा संकल्प है कि यह सेवा अभियान निरंतर चलता रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाकर समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत किया जाए।"

इस आयोजन को सफल बनाने में आलोक जैन, श्रीमती संगीता जैन, रुचिर जैन, श्रद्धा, राशि, रूपल, अविका, संजय सेठ व श्रीमती मृदुला रानी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1660


सबरंग