MENU

नगर आयुक्त ने जांची नाला सफाई की हकीकत, लापरवाही पर जताई नाराजगी



 08/May/26

वाराणसी। मानसून से पहले शहर को जलजमाव से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान का शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पांडेपुर पुलिस चौकी से पंचकोशी सारंग तालाब तक चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नाले से निकाली गई सिल्ट सड़क किनारे पड़ी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों से निकाली गई सिल्ट हर हाल में 24 घंटे के भीतर हटाई जाए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

नगर आयुक्त ने खुले नालों को तत्काल ढकने और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है, ताकि शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार चौधरी एवं अधिशासी अभियंता (सिविल) भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8642


सबरंग