लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ द्वारा साकेत रेलवे ऑफिसर क्लब, बंदरिया बाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 66 महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेल कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा सुजाता चौहान, सचिव पूजा श्रीवास्तव सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।