MENU

वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 के प्रचार-प्रसार वाहनों को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी



 07/May/26

वाराणसी, 07 मई 2026। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर, वाराणसी से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी संजीव शुक्ला ने किया।

माननीय जिला जज ने कहा कि ये प्रचार-प्रसार वाहन आम जनता के बीच जाकर 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा सके।

इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दी गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में होंगे विभिन्न मामलों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी बिल, श्रम विवाद एवं अन्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

* वाराणसी राष्ट्रीय लोक अदालत 2026

* जिला जज वाराणसी

* राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई 2026

* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी

* लोक अदालत समाचार

* Varanasi National Lok Adalat News

* Sanjeev Shukla Varanasi

* National Lok Adalat Awareness Campaign


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3466


सबरंग