सनबीम विद्यार्थियों की पुस्तक “Ganga – Whispers of the River (गंगा – विस्पर्स ऑफ द रिवर)” का भव्य विमोचन, 23 युवा लेखकों ने रचा इतिहास
वाराणसी के सनबीम लहरतारा में विद्यार्थियों द्वारा लिखित पुस्तक Ganga – Whispers of the River (गंगा – विस्पर्स ऑफ द रिवर) का विमोचन, प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन।
वाराणसी। सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों द्वारा लिखित बहुप्रतीक्षित पुस्तक “Ganga – Whispers of the River (गंगा – विस्पर्स ऑफ द रिवर)” का भव्य विमोचन 5 मई 2026 को सनबीम लहरतारा परिसर में संपन्न हुआ। यह पुस्तक विद्यार्थियों द्वारा लिखित पुस्तकों की श्रृंखला की पांचवीं कड़ी है, जिसने एक बार फिर छात्रों की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को सामने रखा।
इस अवसर पर संकटमोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र, 39 जीटीसी वाराणसी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर जयदीप चंदा, कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन, शिक्षाविद संदीप सेठी, डॉ दीपक मधोक, श्रीमती भारती मधोक, श्रीमती अमृता बर्मन सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।
सनबीम शिक्षण समूह, जो अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचारों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, ने एक बार फिर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया। इस पुस्तक का लेखन और संकलन 23 मेधावी छात्र-छात्राओं ने किया है, जिसमें गंगा नदी के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, पर्यावरणीय पहलुओं और आध्यात्मिक चेतना को विभिन्न दृष्टिकोणों से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक का संपादन एवं प्रकाशन स्कॉलास्टिक्स राइटर्स अकादमी द्वारा किया गया है, जबकि इसका आकर्षक कवर डिजाइन सनबीम लहरतारा के छात्र कार्तिकेय कुमार गोंड ने तैयार किया है।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, सोच और सांस्कृतिक जुड़ाव की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक केवल गंगा की महिमा का वर्णन नहीं करती, बल्कि इसके संरक्षण के प्रति समाज की जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है।
कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी के पौधे पर गंगाजल अर्पित कर की गई, वहीं छात्र राघवेंद्र ने गंगाष्टकम का सस्वर पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी उपस्थिति रही।
सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका अमृता बर्मन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मिला यह प्रोत्साहन उनके भविष्य को नई दिशा देगा।
Ganga Whispers of the River, गंगा विस्पर्स ऑफ द रिवर, Sunbeam Lahartara, Varanasi News, Student Book Launch, Sunbeam Group, Ganga Book Launch 2026, Clown Times News