विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी मे चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में आम जनमानस में अस्थमा एवं श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते जांच और उपचार की महत्ता को समझाने के उद्देश्य से चेस्ट एवं श्वसन रोग विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत फेफड़ों की कार्यक्षमता का आकलन कर अस्थमा सहित अन्य श्वसन रोगों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाने के लिए हॉस्पिटल आगंतुकों, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ नवीन कुमार द्वारा मरीजों को परामर्श, जांच एवं व्यक्तिगत उपचार सलाह प्रदान की गई। एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा संचालित पैरामेडिक डिप्लोमा छात्र-छात्राओं ने हॉस्पिटल परिसर के ओपीडी, वार्ड, वेटिंग एरिया में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्थमा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सांस फूलना, बार-बार खांसी आना, सीटी जैसी आवाज (व्हीजिंग) या सीने में जकड़न जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच से फेफड़े की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। शिविर में 39 लोगों ने निःशुल्क पीएफटी सुविधा का लाभ उठाया और अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जाना