MENU

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर वाराणसी में जश्न, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मनाई खुशी



 05/May/26

वाराणसी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर जश्न मनाया। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के सिगरा स्थित कार्यालय पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जुटी।

चुनाव परिणाम स्पष्ट होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और नारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी और रसगुल्ले बांटकर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है।

उन्होंने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिल चुका है। यह परिणाम प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मजबूती को दर्शाता है।” साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का समर्थन किया है।

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राजनीति विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि जनता अब पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों से आगे बढ़कर बदलाव चाहती है।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परिणाम बदलाव की दिशा में एक बड़ा संकेत है। वाराणसी, जो प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, वहां इस तरह का जश्न राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

इस अवसर पर राकेश सिंह अलगू, कमलेश झा, दिनेश कालरा, अजित सिंह, दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9213


सबरंग