W.H. Smith Memorial School का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में सफलता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार हाई स्कूल में कुल 165 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
हाई स्कूल में धीरे जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग में अखंड प्रताप सिंह तथा वाणिज्य वर्ग में सुहानी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार