MENU

बंगाल प्रगति, शांति और समृद्धि का प्रतीक बनेगा: डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”



 04/May/26

वाराणसी, 4 मई: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्थकों के समर्पण और जागरूक मतदाताओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता ने इस जीत को मजबूत आधार प्रदान किया है। यह सिर्फ सीटों की जीत नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और स्पष्ट विजन की जीत है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने जनादेश से यह साफ कर दिया है कि अब वह विकास, सुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए जनता ने बदलाव की दिशा में साहसिक कदम उठाया है।

डॉ. मिश्र ने आगे कहा कि यह जीत हर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के संघर्ष, हर परिवार के विश्वास और हर युवा की उम्मीदों की जीत है, जो एक सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देख रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि इस जनादेश को सेवा, समर्पण और परिणाम में बदलते हुए एक नए, विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण किया जाए।

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

वाराणसी के सिगरा स्थित मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” के कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत का जोरदार जश्न मनाया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम में गौरव राठी, अनूप दुबे, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, अवध नारायण राय, प्रमोद राय, चंद्र प्रकाश सिंह, सौरभ राय, रविशंकर मिश्रा, सौरभ पाठक, राहुल पांडेय, रवि केशरी, चंद्र प्रकाश जैन, सुशील सेठ, राजेश वर्मा, आकाश सेठ और विवेक श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

West Bengal Election Result, Dayashankar Mishra Statement, BJP Victory Celebration Varanasi, Narendra Modi Leadership, Amit Shah Strategy, Bengal Development News, Varanasi Political News, BJP Workers Celebration


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3122


सबरंग