MENU

संसदीय कार्यालय पर बजे ढोल नगाड़े, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ निकाला विजय जुलूस



 04/May/26

वाराणसी 4 मई। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी जैसे तीन महत्वपूर्ण राज्यों में अपनी शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम जवाहरनगर स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पहुंचा। संसदीय कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों एवं राहगीरों में मिठाइयों के साथ–साथ झालमुड़ी भी बांटी और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के हुजूम ने संसदीय कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस गुरुधाम चौराहे से होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचा, जहां पर इस्कॉन मंदिर के सेवादार और भक्त भी इस जुलूस में शामिल हुए।इस विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते, आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण किया और  कार्यालय पर पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

इनकी रही उपस्थिति

संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलपुरकर,नंदजी पाण्डेय,शैलेंद्र मिश्रा,साधना वेदांती,गीता शास्त्री,अजय प्रताप सिंह,जगन्नाथ ओझा,निर्मल सिंह,अरविंद,सौरभ पाठक,पवन शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5453


सबरंग