MENU

कंचनपुर में भाजपा की जीत पर मनाया गया विजय उत्सव



 04/May/26

वाराणसी, 04 मई 2026। कंचनपुर स्थित एमएलसी कैंप कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती और निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, प्रवेश पटेल, गोबिंद दास गुप्ता, दीप कुमार सिंह, जितेंद्र केशरी, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप प्रजापति, आलोक पांडेय, गोपाल नारायण सिंह, रामशंकर पटेल, विनोद कुमार सोनकर, राम मिलन मौर्या, विपिन पाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, उदय पटेल, गोपाल जी पटेल, अजय बिन्द, महेंद्र पटेल, राम सिंह यादव (कल्लू), मनीष कालरा, अनिल कन्नौजिया और गौरव पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता दोहराने का विश्वास जताया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7932


सबरंग