MENU

डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित



 04/May/26

जौनपुर। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र में आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीआईजी ने बताया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है, जिसे तत्काल रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4600


सबरंग