वाराणसी : काशी की सेवा और आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संकल्प संस्था द्वारा शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित “संकल्प अन्न क्षेत्र” में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर तक चलता रहा। सुबह से ही लोगों की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने के लिए उमड़ती रही।
संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से लोगों को प्रसाद और शीतल जल वितरित किया। लाभार्थियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
गौरतलब है कि संकल्प संस्था अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से यह सेवा अभियान चला रही है। इसके अलावा विशेष पर्वों और तिथियों पर भी संस्था द्वारा प्रसाद वितरण, फलाहार और जल सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि सेवा मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और संस्था का प्रयास है कि यह अभियान लगातार जारी रहे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
इस आयोजन में शिवकुमार अग्रवाल “शिब्बू”, श्रीमती मंजरी अग्रवाल (चेन्नई), डॉ. समीर अग्रवाल, डॉ. नम्रता अग्रवाल, अनिमेष एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
संकल्प संस्था वाराणसी, खिचड़ी प्रसाद वितरण, जल सेवा वाराणसी, सामाजिक सेवा काशी, अन्न क्षेत्र वाराणसी, शनिवार सेवा कार्यक्रम, Varanasi NGO service news