कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी रमेश अग्रवाल (हरतीरथ वाले) द्वारा किया गया। संस्था पिछले लगभग पांच वर्षों से लगातार इस सेवा को संचालित कर रही है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम नागरिकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
यह निशुल्क प्याऊ सेवा 1 मई 2026 से शुरू होकर अनवरत रूप से “हरि इच्छा” तक जारी रहेगी। संस्था का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल जल उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) ने कहा कि सेवा कार्य का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। उनके अनुसार यह प्याऊ सेवा मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है, जिसे निरंतर विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर संजय कुमार अग्रवाल (गिरिराज), संतोष कुमार अग्रवाल (करण घंटा), अनिल जैन, हरीश अग्रवाल, दिनेश (डोरी वाले), अनिल बंसल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।