MENU

ICSE-ISC Result 2026: 90% से ऊपर ज्यादातर छात्र, धीर 98% और अखंड प्रताप 99% के साथ आगे



 01/May/26

वाराणसी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने गुरुवार को ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया। दोनों कक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। पिछले साल 2025 में भी रिजल्ट इसी तारीख को जारी हुआ था, जबकि यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को पहले ही आ चुका है।

इस बार भी रिजल्ट में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

वाराणसी मूल के वैवस्वत नारायण दुबे ने 10वीं में 99.80% अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल किया। वर्तमान में वे लखनऊ में अध्ययनरत हैं। वे वाराणसी के सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के संस्थापक एडवोकेट पंडित जय नारायण दुबे और पूर्व प्रधानाचार्या शांति दुबे के पौत्र हैं। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार की राजकीय सेवा में अधिकारी हैं और माता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता हैं। वैवस्वत ने कहा कि वे आगे चलकर आईएएस बनना चाहते हैं और प्रशासन में बदलाव लाना उनका लक्ष्य है।


WH Smith Memorial School: 12वीं में 99% तक अंक, 10वीं में धीर 98% के साथ टॉपर

इधर, WH Smith Memorial School का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। ISC 12वीं विज्ञान वर्ग में अखंड प्रताप सिंह ने 396 अंक (99%) हासिल कर प्रमुख प्रदर्शन किया।

कक्षा 10 में धीर जायसवाल ने 490 अंक (98%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। परमजीत और सचिन चौरसिया ने 484 अंक (96.8%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। 481 अंक (96.2%) के साथ आद्य जायसवाल, अनुष्का खन्ना और अरुष मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। 480 अंक (96%) के साथ एमडी. याशा जीशान और वरुण खन्ना चौथे स्थान पर रहे, जबकि भाव्या पांडेय (477 अंक, 95.4%) और निष्ठा राज पाठक (476 अंक, 95.2%) ने भी टॉप-10 में जगह बनाई।

टॉप-10 का प्रतिशत 95.2% से 98% के बीच रहा। कई छात्रों ने हिंदी, गणित और कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए।

सेंट जॉन्स स्कूल, मड़ौली: 100% रिजल्ट, कक्षा 10 में 98.66% तक अंक

सेंट जॉन्स स्कूल, मड़ौली का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 71 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सभी सफल रहे। कृष्णा अग्रवाल और शौर्य गुप्ता ने 481 अंक (96.20 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। साची अग्रवाल 479 अंक (95.8 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शानु सिंह ने 470 अंक (94 प्रतिशत) हासिल किए।

कक्षा 12 कॉमर्स वर्ग में 89 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। विपिन मौर्य ने 465 अंक (93 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। आशीष मखेशिया 461 अंक (92.20 प्रतिशत) के साथ दूसरे और सुभी अरोरा 456 अंक (91.20 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, कक्षा 10 में 299 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। ओजस्वी सिंह ने 592 अंक (98.66 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया। पीहू परिख ने 581 अंक (96.80 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशिका सिंह और ऋद्धि त्रिपाठी ने 579 अंक (96.50 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।


 

 

इस वर्ष ICSE (10वीं) में लगभग 2.6 लाख और ISC (12वीं) में करीब 1.5 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा CISCE ने डिजिलॉकर के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है। छात्र digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से लॉगिन कर अपनी डिजिटल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5125


सबरंग