वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान बरेका से काशी विश्वनाथ धाम तक भव्य स्वागत हुआ। पांच प्रमुख प्वाइंट पर पुष्पवर्षा, शंखनाद और जनसैलाब ने रचा ऐतिहासिक माहौल।
*वाराणसी, 29 अप्रैल 2026*दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार सुबह बरेका परिसर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक ऐतिहासिक, भव्य और अभूतपूर्व स्वागत हुआ। सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से निकला, बरेका मुख्य द्वार से बनारस स्टेशन होते हुए मंदिर मार्ग तक पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और डमरू दल की गूंज से सराबोर हो उठा।
सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में उमड़ी भीड़ अपने सांसद और प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आई। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर काशीवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उनका अभिनंदन किया।
*पांच प्रमुख स्वागत प्वाइंट पर हुआ भव्य अभिनंदन*
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पांच प्रमुख स्थानों में विभाजित किया गया था, जहां अलग-अलग जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इन निर्धारित प्वाइंट्स के अतिरिक्त भी शहर के कई स्थानों पर आम जनता ने स्वतःस्फूर्त पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मंडुआडीह*
यहां कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।
* पुलिस लाइन चौराहा*
इस स्थान पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, रामगोपाल मोहले, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, एडवोकेट अशोक जाटव, चंद्रशेखर उपाध्याय, कुसुम पटेल, डॉ. रचना अग्रवाल सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।
लहुराबीर–कैंट*
यहां विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शंकर गिरी, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, केदारनाथ सिंह, प्रेम कपूर, मृदुला जायसवाल, पूजा दीक्षित, विद्यासागर राय, संजय राय, अशोक पटेल, राहुल सिंह, गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा सहित कई लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
लहुराबीर चौराहे पर एनसीसी की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर प्रधानमंत्री को सलामी दी, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर स्वीकार किया।
मैदागिन चौराहा*
यहां राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व एमएलसी अशोक धवन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शालिनी यादव, नीरज जायसवाल, संतोष सोलापुरकर, गौरव राठी, साधना वेदांती, गोपाल जी गुप्ता, राजीव सिंह ‘डब्बू’, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ, सुरेश चौरसिया, संजय केशरी, कनकलता मिश्रा, संजय विशम्भरी, संतोष सैनी, सुधीर त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट*
मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक कुमार तिवारी, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।
*विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना*
मंदिर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा भगवान शिव के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों—कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह आदि—से कुशलक्षेम पूछा और काशी के विकास कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
*जनआस्था और उत्साह का अद्भुत संगम*
पूरे मार्ग पर उमड़े जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज, शंखनाद और लगातार होती पुष्पवर्षा ने काशी में प्रधानमंत्री के प्रति गहरी जनआस्था और भावनात्मक जुड़ाव को एक बार फिर जीवंत कर दिया। निर्धारित पांच स्वागत प्वाइंट के अतिरिक्त भी शहर के अनेक स्थानों पर लोगों ने स्वतःस्फूर्त स्वागत कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।