ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 25 लाख का गांजा, कार और मोबाइल बरामद
वाराणसी, 26 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ और थाना कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 107.140 किलोग्राम अवैध गांजा, एक चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि जब्त वाहन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
अजय गिरि (42 वर्ष), निवासी मुस्तफाबाद, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ
घटना का विवरण:
24 अप्रैल 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर इमलिया घाट, फुलवरिया (थाना कैण्ट क्षेत्र) में चेकिंग के दौरान दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को 107.140 किलो गांजा, एक चारपहिया वाहन (शेवरले क्रूज एलटी) और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
मामला दर्ज: आरोपी के खिलाफ थाना कैण्ट में मुकदमा अपराध संख्या 0206/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी:
107.140 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये)
एक चारपहिया वाहन (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये)
2 मोबाइल फोन
पुलिस टीम:
कैण्ट थाना और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी (एसटीएफ), उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।