MENU

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 28 अप्रैल को पहला काशी दौरा, भव्य स्वागत की तैयारी



 27/Apr/26

एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ तक जगह-जगह स्वागत, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से होगा अभिनंदन

वाराणसी (26 अप्रैल) : भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 अप्रैल को उनके आगमन पर शहर में कई स्थानों पर भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है।

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि नितिन नबीन 28 अप्रैल को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाएगा। इसके बाद वे बरेका परेड ग्राउंड में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक के मार्ग पर कई स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

स्वागत के प्रमुख स्थानों में बाबतपुर एयरपोर्ट, शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन और काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल हैं।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6719


सबरंग