Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session0685a1ecb179c1f25d7822e9fc3e8a1519064a9f): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
रिजर्व पुलिस लाइन वाराणसी में सहभोज के जरिए टीम भावना, अनुशासन और समर्पण का दिया गया संदेश
वाराणसी, 25 अप्रैल 2026: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षुओं के सम्मान में “बड़ा खाना” का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने स्वयं महिला आरक्षियों के साथ सहभोज कर टीम भावना, समर्पण और पारस्परिक सहयोग का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण होती है, क्योंकि इसी समय अनुशासन, कार्यकुशलता, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है। उन्होंने महिला आरक्षियों द्वारा अब तक प्रदर्शित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं दायित्वबोध की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान सकारात्मक, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा, जिसमें सभी महिला कांस्टेबलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला प्रशिक्षुओं ने इस अवसर को अपने प्रशिक्षण काल का एक महत्वपूर्ण और यादगार अनुभव बताया। यह आयोजन न केवल पासिंग आउट परेड की तैयारियों का हिस्सा रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और पुलिस बल की एकजुटता का भी सशक्त उदाहरण बना।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।