MENU

राजातालाब थाना पुलिस की कार्रवाई : एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार



 25/Apr/26

फरार आरोपी को सघन अभियान में दबोचा, कई गंभीर धाराओं में था वांछित

वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन अंतर्गत राजातालाब थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

24 अप्रैल 2026 को चलाए गए सघन अभियान के दौरान उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी, कस्बा राजातालाब) ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरेन्द्र यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव, निवासी ग्राम टड़िया, थाना राजातालाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना रोहनिया में दर्ज मुकदमा संख्या 0710/2016 में भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं—41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471—के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा धारा 82 सीआरपीसी के तहत भी वह वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई के चलते उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1518


सबरंग