नर्सिंग छात्रों ने नाइटिंगेल शपथ के साथ पेशेवर जिम्मेदारियों का लिया संकल्प | आप देख रहे हैं क्लाउन टाइम्स
वाराणसी: एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम के विभिन्न बैचों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलन के साथ नाइटिंगेल शपथ ली और अपने पेशे के प्रति समर्पण, सेवा भावना और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और अतिथियों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सेवा के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का माध्यम है, जिसमें संवेदनशीलता और समर्पण बेहद जरूरी है । इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रतिनिधि द्वारा किया गया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।