MENU

 ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में 24×7 इमरजेंसी विद्युत वैन की शुरुआत, बिजली आपूर्ति होगी और अधिक सुदृढ़



 25/Apr/26

वाराणसी, 25 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग): ए.के. शर्मा ने वाराणसी में उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो अत्याधुनिक 24×7 इमरजेंसी विद्युत वैन का शुभारंभ किया। यह पहल शहर में बिजली आपूर्ति से जुड़े फॉल्ट्स के त्वरित निस्तारण और रेस्टोरेशन टाइम को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इन विशेष वैन को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) एवं आवश्यक टी एंड पी (T&P) किट से सुसज्जित किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान संभव हो सके। सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय बनाए रखने के लिए प्रत्येक वैन पर तैनात टीमें तीन शिफ्टों में कार्य करेंगी, जिनमें सुपरवाइजर, लाइनमैन और सहायक कर्मचारी शामिल होंगे।

प्रमुख कार्य एवं सुविधाएं

एचटी (HT) लाइन मेंटेनेंस एवं ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन :

हाई टेंशन लाइनों में उत्पन्न फॉल्ट्स का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर और क्रॉस आर्म को तत्काल बदला जाएगा।

अंडरग्राउंड एवं एबी केबल फॉल्ट सुधार :

आधुनिक तकनीक की सहायता से भूमिगत केबल फॉल्ट्स की शीघ्र पहचान कर उनका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही जर्जर एवं क्षतिग्रस्त केबलों को समयबद्ध तरीके से बदला जाएगा।

विद्युत खंभों का रखरखाव :

प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त या झुके हुए खंभों को तत्काल ठीक या प्रतिस्थापित किया जाएगा।

लाइन क्लीयरेंस एवं वृक्ष छंटाई :

ओवरहेड लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों की नियमित छंटाई की जाएगी, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावनाएं कम हों।

नियमित सर्वेक्षण एवं प्रिवेंटिव मेंटेनेंस :

  संभावित फॉल्ट्स की पहचान हेतु नियमित सर्वेक्षण किया जाएगा, जिससे बड़े तकनीकी व्यवधानों से बचाव संभव हो सके।

आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया :

किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेगी।

उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय बिजली का है प्रयास

इस अवसर पर ए.के. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय बिजली सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि 24×7 इमरजेंसी वैन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत ढांचे की आयु बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत भी मिलेगी।

यह पहल वाराणसी में विद्युत सेवाओं को अधिक दक्ष, त्वरित एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8209


सबरंग