MENU

रोहनिया विधानसभा के डोमरी में स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक



 25/Apr/26

बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन, स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

वाराणसी, 25 अप्रैल 2026: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र डोमरी में शनिवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचीन श्री श्री मुण्डमाले बीर बाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर रौनिक वर्मा, नत्थू सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रकाश पटेल, जय प्रकाश पटेल, रवीन्द्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, विजय पटेल, राकेश पासवान, चंदू, सचिन रावत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7441


सबरंग