MENU

वाराणसी के Apex Hospital में एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू, HBOT समेत आधुनिक इलाज की सुविधा



 25/Apr/26

अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली थेरेपी अब पूर्वांचल में, दर्द से राहत और रिकवरी होगी तेज

वाराणसी शहर के Apex Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। इस सेंटर का उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाना और उनकी शारीरिक क्षमता व स्वतंत्रता को दोबारा स्थापित करना है।

इस केंद्र में हाईपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (HBOT) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें शुद्ध ऑक्सीजन के माध्यम से शरीर की रिकवरी प्रक्रिया को तेज किया जाता है। यह तकनीक विभिन्न जटिल बीमारियों और चोटों से उबरने में सहायक मानी जाती है।

सेंटर में पेल्विक फ्लोर थेरेपी के साथ-साथ यूरो और न्यूरो से जुड़ी समस्याओं के आधुनिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है। इससे मूत्राशय और जननांग संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बच्चों के लिए भी विशेष रिहैब सुविधाएं विकसित की गई हैं, जहां सेरेब्रल पाल्सी, मोटर स्किल्स डेवलपमेंट और संतुलन से जुड़ी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध होगा।

इसके अलावा स्पाइन, जोड़ों से संबंधित उपचार, लेजर थेरेपी, कैंसर रिहैबिलिटेशन और ऑक्युपेशनल थेरेपी जैसी सेवाओं को भी इस सेंटर में सुदृढ़ किया गया है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी भी रही, जिनमें ऑस्ट्रिया और जर्मनी से आए डॉक्टरों की टीम शामिल रही। विशेषज्ञों ने इस सुविधा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बताया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल और निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर, विशेषज्ञ और रिहैब टीम के सदस्य मौजूद रहे।

इस नई सुविधा के शुरू होने से पूर्वांचल के मरीजों को अब अत्याधुनिक इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5046


सबरंग