MENU

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले विशाल महिला सम्मेलन की तैयारियां तेज, मॉनिटरिंग टीम सक्रिय



 23/Apr/26

वाराणसी, 23 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गठित मॉनिटरिंग टीम की बैठक रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन की हर गतिविधि पर नजर रखना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते रोकना है। उन्होंने टीम को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर हुई बैठकों की समीक्षा और उनकी उपस्थिति की मॉनिटरिंग जरूरी है, ताकि सभी आवश्यक बैठकें समय पर पूरी की जा सकें।

इसके अलावा, सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों जैसे अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क की स्थिति की भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में लाना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए संपर्क और परिवहन व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।

मॉनिटरिंग टीम को सम्मेलन के दौरान सूचना प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीटिंग प्लान और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर, देवेंद्र मोर्या, पीयूष वर्धन, प्रांजल श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, मनीष मोर्या और सुनील मिश्रा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


  •  

  • वाराणसी महिला सम्मेलन 2026
  • नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरा
  • बीजेपी महिला सम्मेलन वाराणसी
  • वाराणसी बीजेपी बैठक
  • महिला सम्मेलन तैयारी वाराणसी
  • BJP Monitoring Team Varanasi


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5689


सबरंग