वाराणसी के JRS Tutorials ने JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्जनों छात्रों को NIT में पहुंचाया, कई छात्रों ने टॉप रैंक हासिल कर बढ़ाया संस्थान का गौरव
वाराणसी | 20 अप्रैल 2026। JEE Main (Final) 2026 के घोषित परिणामों में वाराणसी स्थित JRS Tutorials के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के 100 से अधिक छात्रों का देश के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में प्रवेश लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।
संस्थान के अनुसार, कुल 65 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 30,000 के अंदर स्थान प्राप्त किया है, जो किसी भी कोचिंग संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
इस वर्ष संस्थान के छात्र ध्रुवराज चौबे ने 389 AIR (सामान्य श्रेणी) और 41 AIR (EWS श्रेणी) प्राप्त कर 1st सिटी टॉपर का खिताब हासिल किया। इसके अलावा अन्य प्रमुख छात्रों में स्नेहिल सावन (2186 रैंक), आदित्य (403 रैंक, OBC), अर्श (2710 रैंक), अभिषेक कुमार (3106 रैंक), रचित शाह (3835 रैंक), वैभव चौरसिया (4118 रैंक), यथार्थ जायसवाल (4727 रैंक) और कार्तिकेय अग्रवाल (4813 रैंक) शामिल हैं।
संस्थान द्वारा बताया गया कि JEE Advanced 2026 की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही, ऐसे छात्रों के लिए “Ranker Super Batch” भी चलाया जा रहा है, जिन्हें अपेक्षित ब्रांच या संस्थान नहीं मिल पाया है और वे अपनी रैंक सुधारना चाहते हैं।
JRS Tutorials ने जानकारी दी कि चयनित छात्रों को फीस में 10% से लेकर 100% तक की छूट के साथ हॉस्टल और भोजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
संस्थान के निदेशक ए.के. झा के अनुसार, JRS Tutorials पूर्वांचल में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार देने के साथ उनकी जिज्ञासा और समझ को विकसित किया जाता है।
JEE Main 2026 Result, JRS Tutorials Varanasi, NIT Admission 2026, JEE Coaching Varanasi, Top JEE Coaching Institute, JEE Main Rank List, JEE Advanced Preparation