MENU

सेवा भारती काशी प्रांत के सहयोग से एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर



 19/Apr/26

सेवा भारती, काशी प्रांत के महामंत्री रिपुंजय सिंह के सानिध्य और एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह के मार्गदर्शन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में सेवा भारती, काशी प्रांत द्वारा माधव सेवा प्रकल्प, लोहता (वाराणसी) पर निःशुल्क संचालित महामना छात्रावास में मेडिकल/इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे एवं कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज दिनांक 19 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एपेक्स चिकित्सकीय टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन, ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रिया जायसवाल एवं विक्रांत, बाल रोग नर्सिंग सहायक सिस्टर रिंकी तथा सहयोगी स्टाफ सम्मिलित रहे। शिविर के दौरान सभी छात्रों का वजन, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर तथा नेत्र परीक्षण सहित समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करते हुए उन्हें उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उपयोगी सुझाव भी दिए गए। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कुशल संचालन में एपेक्स हॉस्पिटल के प्रबंधक हेमंत सिंह और प्रशांत सिंह की अहम भूमिका रही।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2152


सबरंग