MENU

सी.बी.एस.ई. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में संत अतुलानंद की वैष्णवी 98% अंकों के साथ बनीं टॉपर



 17/Apr/26

सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणामों में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर के सभी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। कक्षा 10वीं की छात्रा वैष्णवी ने 98% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

अपनी शैक्षणिक सफलता के क्रम को दोहराते कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, विद्यालय के 35 बच्चों का 95% से अधिक अंक आया है ।कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का इस वर्ष शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। विभिन्न विषयों सहित पूर्ण अंक का आंकड़ा छूने वाले विद्यार्थियों की संख्या 09 रही जिन्हें अलग - अलग विषयों में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।

 

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी तथा निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों के पूर्ण समर्पण, लगन तथा कर्त्तव्यनिष्ठ साधना को उनकी अप्रतिम सफलता का प्रतिफल बताया और उन्हें और उनके अभिभावको को अनेकानेक शुभकामनाएँ प्रदान की और कहा कि ये परिणाम भविष्य की सफलता के लिए मील का पत्थर है , जिसे देखकर रुकने की नहीं अपितु और तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने अत्यंत हर्षित मन से सभी मेधावियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3119


सबरंग