MENU

CWS वाराणसी के छात्रों का जलवा: 10वीं बोर्ड में 97.6% तक अंक, 30% छात्रों ने पार किया 90% का आंकड़ा



 18/Apr/26

क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, वाराणसी के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. की दसवीं कक्षा की परीक्षा में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र, अभिभावक एवम् शिक्षक खुशी से झूम उठे।

97.6% अंक हासिल कर तनिष्का पुर्सवानी प्रथम स्थान पर रही। जागृति वत्स 96.8% के साथ द्वितीय, द्विव्या गोयल 96.4% के साथ तृतीय, मृदुल गुप्ता 95.4% के साथ चतुर्थ, साव्य अग्रवाल 95.4% के साथ पंचम अनुष्का पाठक 95.2% के साथ छठवें एवं अनन्या सिंह ने 95% के साथ सातवें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 30%, एवं वैच औसत 82.4% रहा।

सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में समृद्वि राय, शौर्य राजेश, अवन्तिका सिंह, वाची अग्रवाल, सृष्टि पाण्डेय, अनुष्का पाठक, कात्यायनी झा, मनु सिंह, शशांक यादव, शुभअग्रवाल, सुमित पाल सिंह रैना, कनव बर्मन, सानवी शुक्ला, अदिति शर्मा, एवं रूद्र प्रताप आदि प्रमुख रहे।

विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन के लिए विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप बिश्नोई ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्हें कठिन परिश्रम के साथ आगे पढ़ते रहने का मूल मंत्र भी दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना देवा ने सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकानाएँ दीं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7421


सबरंग