MENU

वाराणसी में नारायणदास गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी का भव्य शोरूम 19 अप्रैल को होगा उद्घाटन : श्री कृष्ण अग्रवाल



 16/Apr/26

वाराणसी के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड नारायणदास गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी द्वारा त्यागराज (महमूरगंज) क्षेत्र में अपने नवीनतम एवं अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। यह शोरूम न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल के सबसे बड़े और आकर्षक ज्वेलरी शोरूम्स में से एक होगा।

सन 1958 में स्थापित नारायणदास, पिछले लगभग 70 वर्षों से अपने ग्राहकों के विश्वास और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता रहा है। इस नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, विस्तृत कलेक्शन और विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।

इस अवसर को और अधिक विशेष बनाने के लिए देश के सुप्रसिद्ध संत एवं कथावाचक पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके पावन सानिध्य में शोरूम का शुभारंभ नारायणदास परिवार के लिए गौरव और आशीर्वाद का क्षण होगा।

नारायणदास परिवार ने वर्षों में अपनी गुणवत्ता, शुद्धता और विश्वास के बल पर ग्राहकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है। नए शोरूम में ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग सेक्शन तैयार किए गए हैंप्रीमियम (लक्जरी) सेक्शन और इकोनॉमी सेक्शन। प्रीमियम सेक्शन में उच्च गुणवत्ता की फिनिशिंग और एक्सक्लूसिव डिज़ाइन वाले आभूषण उपलब्ध होंगे, वहीं इकोनॉमी सेक्शन में कम मेकिंग चार्ज के साथ हल्के वजन के आकर्षक और बजट-फ्रेंडली आभूषण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्री कृष्ण अग्रवाल, राधा कृष्ण अग्रवाल, आदित्य विक्रम अग्रवाल एवं सिल्की अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह शोरूम ग्राहकों की हर जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां गुणवत्ता और विश्वास के साथ हर वर्ग के लिए विशेष कलेक्शन उपलब्ध होगा।

नारायणदास परिवार ने इस शुभ अवसर पर सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और वाराणसी वासियों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4931


सबरंग