वाराणसी : बीएनएस इंग्लिश स्कूल, नरिया (बीएचयू), वाराणसी ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम में विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया ।
इस वर्ष के परिणाम में नमन कुमार गौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनीत कुशवाहा ने 90 प्रतिशत, आकांक्षा यादव ने 88 प्रतिशत तथा प्रियंशु त्रिपाठी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त आराध्या सिंह और ऋषभ जायसवाल ने 86-86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आद्या सिंह, वैष्णवी यादव, बिदुषी राय और निश्था गुप्ता ने 85-85 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टॉपर्स की सूची इस प्रकार है :
* नमन कुमार गौर – 93%
* विनीत कुशवाहा – 90%
* आकांक्षा यादव – 88%
* प्रियंशु त्रिपाठी – 87%
* आराध्या सिंह – 86%
* ऋषभ जायसवाल – 86%
* आद्या सिंह–85%
* वैष्णवी यादव–85%
* बिदुषी राय–85%
* निश्था गुप्ता–85%
विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।