MENU

बी.एन.एस. स्कूल कुरसातो के छात्रों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन



 16/Apr/26

वाराणसी। कुरसातो, चौखंडी रेलवे स्टेशन स्थित बी.एन.एस. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।  

विद्यालय के मेधावी छात्रों में आदर्श सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चिन्मय मौर्य ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अभिषेक सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विषयवार प्रदर्शन में आदर्श सिंह ने अंग्रेजी में 98 अंक, गणित में 93 अंक, विज्ञान में 98 अंक तथा सूचना प्रौद्योगिकी में 100 अंक प्राप्त किए। चिन्मय मौर्य ने हिंदी में 98 अंक, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक तथा कला में 100 अंक प्राप्त किए। अभिषेक सिंह ने विज्ञान में 98 अंक अर्जित किए।

अन्य छात्रों में अंशिका वर्मा ने गणित में 88 अंक, आलोक त्रिपाठी ने शारीरिक शिक्षा में 100 अंक, रोहित यादव ने हिंदुस्तानी संगीत (गायन) में 96 अंक तथा प्रियंशु मौर्य ने हिंदुस्तानी संगीत (वादन) में 95 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों ने भी कला विषय में 100 अंक प्राप्त कर विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक श्री संदीप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन पाण्डेय तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. मनीष त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आदर्श सिंह- 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र।
चिन्मय मौर्य- 96.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र।
अभिषेक सिंह- 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र।
आरुषि त्रिपाठी-सफल छात्रा।
रोहित यादव- हिंदुस्तानी संगीत (गायन) में 96 अंक प्राप्त करने वाले छात्र।
अंशिका वर्मा- गणित में 88 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3100


सबरंग