MENU

कैण्ट थाना पुलिस की कार्रवाई: जिला बदर अपराधी सुरेश मौर्य गिरफ्तार, आदेश उल्लंघन पर एक्शन



 15/Apr/26

वाराणसी। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कैण्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित एक अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए लुक-छिपकर वाराणसी में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, सुरेश कुमार मौर्य (41 वर्ष) निवासी अर्दली बाजार, थाना कैण्ट क्षेत्र, को 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:40 बजे उसके घर के पास महावीर मंदिर के निकट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत 6 माह के लिए 25 मार्च 2026 से जिला बदर किया गया था।

इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना करते हुए वाराणसी में ही रह रहा था। यह कृत्य कानून का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी, आपराधिक विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही कॉपीराइट अधिनियम और बीएनएस के तहत भी मामले दर्ज रहे हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में कैण्ट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें उमा शंकर, बलवंत कुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय की भूमिका रही।

जिला बदर का उल्लंघन पड़ा भारी, कैण्ट पुलिस की सख्ती से अपराधी गिरफ्तार


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1756


सबरंग