वाराणसी। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को महानगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान सभा के अंशों का पाठ किया।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बूथ संख्या 315 पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित बनो” का संदेश देते हुए समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान शहर दक्षिणी क्षेत्र के विधायक नीलकंठ तिवारी ने दुर्गा मंदिर के पास स्थित मलिन बस्ती में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरण किया। बस्ती के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विधायक ने कहा कि समतामूलक समाज की परिकल्पना को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार और संविधान के प्रति उनकी निष्ठा देश के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम के संयोजक अशोक जाटव ने बूथ संख्या 287 तथा सह-संयोजक मधुप सिंह ने बूथ संख्या 59 पर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, अतुल सिंह, बबलू सेठ, जितेंद्र पटेल, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, राजीव सिंह, राजेश कुशवाहा, सोभनाथ यादव, विवेक पाण्डेय, दिलीप चौहान, चंद्रशेखर उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह पटेल, प्रमोद यादव मुन्ना, पंकज चतुर्वेदी, वैभव उपाध्याय, अवनीश पाण्डेय, संजय कुमार, पिंटू जायसवाल, अशोक कुमार पाण्डेय और प्रमील पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।