MENU

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन सुदृढ़ीकरण का मंत्र



 14/Apr/26

स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल बोले-कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत, योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के राजर्षी मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला रविवार को शिवपुर स्थित कादम्बनी लॉन में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

कार्यशाला में मंडल के पार्षदों और पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की पहचान हैं और मजबूत संगठन ही राष्ट्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओंमुफ्त आवास, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओंका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, महानगर महामंत्री नवीन कपूर, उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, कमलेश झा, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SEO Keywords

BJP training camp Varanasi, Deendayal Upadhyay training campaign 2026, BJP workers workshop Varanasi, Ravindra Jaiswal statement, BJP organization strength, Varanasi political news, BJP Uttar Pradesh news


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2809


सबरंग